Founder – Mohan Milan

72 घंटे की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में भारी नुकसान

गुवाहाटी,अंग भारत। असम में पिछले 72 घंटे से जारी भारी बारिश और तेज तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खासकर बराक घाटी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि सड़क और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार खराब मौसम के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

Read more…………..कामाख्या धाम पहुंचे सीएम हिमंत बिस्व सरमा, की विशेष पूजा

कछार में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा नदी में गिरा

बारिश का सबसे बड़ा असर कछार जिले में देखने को मिला, जहां बरखला नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में समा गया। यह पुल पुरंदरपुर और बदरपुर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।लगातार तेज बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पुल पर दबाव बढ़ गया, जिसके चलते उसका एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ सकता है।

हैलाकांदी में RCC पुल ध्वस्त, संपर्क व्यवस्था ठप

वहीं पड़ोसी हैलाकांडी जिले में भी भारी बारिश ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पांचग्राम और मुकाम कुटी को जोड़ने वाला आरसीसी पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल टूटने के बाद दोनों इलाकों के बीच संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों और जलधाराओं का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। पानी के अत्यधिक दबाव को पुल झेल नहीं सका और देखते ही देखते पूरी संरचना टूट गई। इस पुल पर आसपास के कई गांवों के हजारों लोग निर्भर थे।

ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन अलर्ट

पुल टूटने के बाद ग्रामीणों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों की आपूर्ति, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कई क्षेत्रों में लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं वैकल्पिक संपर्क व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts