Founder – Mohan Milan

बस्तर में अमित शाह का बड़ा मिशन, सुरक्षा और विकास पर फोकस

रायपुर,अंग भारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शनिवार रात रायपुर पहुंचने के बाद आज उनका पूरा दिन बस्तर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। इस दौरे को सुरक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Read more…………….वीडी सतीशन कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कांग्रेस उत्साहित

रायपुर से शुरू होगा Next Gen CG Dial-112 का नया अध्याय

गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड से राज्य की आधुनिक आपातकालीन सेवा “नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112” का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे नई तकनीकों से लैस आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। माना जा रहा है कि इस नई व्यवस्था से राज्य में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक तेज और प्रभावी बनेगा।राज्य सरकार और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यह परियोजना खास तौर पर आपातकालीन सेवाओं को गांव और दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

बस्तर के नेतानार गांव में जन सुविधा केंद्र की शुरुआत

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह सीधे बस्तर जिले के नेतानार गांव पहुंचेंगे। यह गांव वीर शहीद गुंडाधुर की कर्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यहां वे ‘जन सुविधा केंद्र’ का शुभारंभ करेंगे। इस केंद्र के जरिए सुदूर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में सरकारी और डिजिटल सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराने की योजना है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस पहल से लोगों को दस्तावेज, प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सेवाएं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे दूरदराज के ग्रामीणों को शहरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

शहीदों को श्रद्धांजलि और सुरक्षा बलों से संवाद

जगदलपुर पहुंचने के बाद गृह मंत्री दोपहर करीब एक बजे अमर वाटिका जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद बादल अकादमी में एक बड़े संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे नक्सल हिंसा में प्रभावित परिवारों, सीआरपीएफ जवानों, विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।इस बैठक में बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल अभियान और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। अमित शाह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि केंद्र सरकार बस्तर में शांति और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।

‘बस्तर के संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री शाम को आयोजित ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस आयोजन में बस्तर की पारंपरिक जनजातीय कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।गृह मंत्री का यह दौरा 19 मई तक जारी रहेगा, जहां वे जगदलपुर में एक और महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक और कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response