मुंबई/अंग भारत। अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्यवसायी पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की थी। इसी बीच अब अभिनेत्री ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।कान्स से सामने आई उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स उनके नए लुक और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। निजी जीवन में चल रही हलचल के बावजूद मौनी का यह स्टाइलिश अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read more……..बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की फिल्म का धमाका, ‘पति पत्नी और वो दो’ हिट
कान्स में दिखा मौनी का स्टाइलिश अवतार
मौनी रॉय अपनी आगामी फिल्म बॉम्बे स्टोरीज के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मार्शे डू फिल्म कार्यक्रम में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने कान्स से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कान्स और केओस! बोनजोर।”तस्वीरों में मौनी ब्लैक कॉलर वाली मिनी ड्रेस, स्टॉकिंग्स और ओवरसाइज़्ड कोट में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। उनका फैशन सेंस और आत्मविश्वास सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई फैन्स ने उनके लुक को “एलिगेंट” और “स्टनिंग” बताया।
एयरपोर्ट पर भी दिखीं चर्चा में
कान्स रवाना होने से पहले मौनी को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह पैपराजी से बचते हुए जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट के अंदर जाती नजर आई थीं। उस समय भी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।फैंस पहले से ही उनके कान्स लुक का इंतजार कर रहे थे और अब सामने आई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में अभिनेत्री
वर्कफ्रंट से ज्यादा इस समय मौनी रॉय की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है। मौनी और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी उस समय काफी चर्चित रही थी।हालांकि हाल ही में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने अलगाव की जानकारी दी थी।
दोस्ती का रिश्ता बनाए रखेंगी मौनी
अलगाव की घोषणा के दौरान मौनी ने साफ कहा था कि वह सूरज नांबियार के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखेंगी। हालांकि दोनों के अलग होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।फिलहाल अभिनेत्री अपने काम और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपस्थिति को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका यह नया अंदाज एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है।










