फिल्म,अंग भारत| बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जबरदस्त उछाल दर्ज किया और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ कमाई के मामले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
Read more…………..कान्स रेड कार्पेट पर पुष्कर जोग की एंट्री ने खींचा ध्यान
आयुष्मान खुराना की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
पति पत्नी और वो दो ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि तीसरे दिन रविवार को इसमें जोरदार उछाल देखने को मिला और इसने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म अब तक 24.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
‘आखिरी सवाल’ की कमाई में नहीं आया उछाल
संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन केवल 40 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 75 लाख रुपये और तीसरे दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया।तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। कमाई के ये आंकड़े फिल्म के लिए कमजोर शुरुआत माने जा रहे हैं।
‘करप्पू’ का शानदार प्रदर्शन जारी
दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक कुल 68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई इसे हिट की ओर ले जा रही है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘करप्पू’ का प्रदर्शन मजबूत है, जबकि ‘आखिरी सवाल’ संघर्ष करती नजर आ रही है। आने वाले दिनों की कमाई यह तय करेगी कि कौन सी फिल्म लंबे समय तक टिक पाती है।










