भागलपुर,अंग भारत। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बरारी पूल घाट इन दिनों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख विकल्प बन गया है। बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग से सफर करने को मजबूर हैं, ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।
Read more……………बिहार में गौतम अदाणी की 150 करोड़ की Eye Care पहल शुरू
रात में भी घाट पर मुस्तैद रहती है पुलिस टीम
रात के समय जब यात्री घाट किनारे विश्राम कर रहे होते हैं, तब भागलपुर पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार गश्त कर रही है। मौके पर तैनात अधिकारी जितेंद्र कुमार ओझा अपने दो जवानों के साथ पूरी रात घाट क्षेत्र में निगरानी करते हैं।वे समय-समय पर यात्रियों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल लेते हैं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हैं। पुलिस की इस सक्रियता से यात्रियों में भरोसा और राहत का माहौल देखा जा रहा है।
प्रशासन के निर्देश पर कड़ी निगरानी
पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरारी पूल घाट पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि रात में ठहरने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि विक्रमशिला सेतु की स्थिति के कारण इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
यात्रियों की हर जरूरत पर नजर
पुलिसकर्मी न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि यात्रियों की छोटी-बड़ी जरूरतों पर भी ध्यान दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों की सहायता की जा रही है और उन्हें सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यशैली की हो रही सराहना
भागलपुर पुलिस की यह सतर्कता और मानवीय कार्यशैली स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। देर रात घाट पर पुलिस की मौजूदगी ने यात्रियों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।लोगों का कहना है कि प्रशासन की सक्रियता से कठिन परिस्थितियों में भी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी हुई है।











One Response