Founder – Mohan Milan

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, हीटवेव ने बढ़ाई परेशानी

जयपुर,अंग भारत। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन गर्म हवाओं और लू से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में तेज गर्मी बने रहने की चेतावनी जारी की है।

Read more………….राजस्थान में भीषण लू, दिन-रात तापमान 45 पार पहुंचा

कई शहरों में लू का असर कायम

प्रदेश के जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा और कोटा समेत कई शहरों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा नीचे पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद हीटवेव का असर बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया।मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में लोगों ने दिनभर गर्म हवाओं का सामना किया। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।

24 मई के बाद और गंभीर होगी हीटवेव

इंडिया मेरेटोलोजीकल डिपार्टमेंट के अनुसार 24 मई के बाद प्रदेश में हीटवेव और गंभीर रूप ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार से दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है।हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि यह बदलाव अस्थायी रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

जयपुर, कोटा और उदयपुर में गर्मी से बेहाल लोग

राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। शाम ढलने के बाद ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ी।लेकसिटी उदयपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की गई और लोग धूप से बचने के लिए छाते और अन्य उपायों का सहारा लेते दिखाई दिए।वहीं कोटा में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में वनकर्मी जानवरों पर पानी का छिड़काव कर उन्हें राहत पहुंचाते नजर आए। शहर में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर्स पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।

पानी की खपत बढ़ने से संकट गहराया

भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में पानी की खपत तेजी से बढ़ रही है। पीने, नहाने और घरेलू उपयोग में अधिक पानी खर्च होने से कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। अलवर, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में भी लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। सीकर में कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts