बिहार में मौसम ने ली करवट
पटना,अंग भारत| बिहार में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और आने वाले घंटों में कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
Read more…………उपेंद्र कुशवाहा के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब धर्मपाल पर
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र पटना ने गुरुवार को पूरे बिहार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं।
इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।












One Response