सम्राट अशोक भवन में संपन्न हुआ संगठन चुनाव
सुपौल,अंग भारत। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद का संगठनात्मक चुनाव बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पार्टी के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में पूरी कराई गई।
Read more……………….बिहार शराबबंदी कानून पर बौंसी पुलिस सख्त, झारखंड लिंक की जांच शुरू
नामांकन में अकेले उम्मीदवार रहे धर्मपाल कुमार
चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी क्रियाशील सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय के दौरान केवल धर्मपाल कुमार ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।एकमात्र नामांकन होने के कारण उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से धर्मपाल कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सुपौल जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।
पर्यवेक्षक और निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा
जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से धर्मपाल कुमार के जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अब धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण मेहता, आचार्य राम विलास मेहता, प्रशांत कुमार, नीलांबर मेहता, अरुण मेहता, गौतम कुमार, पप्पू कुशवाहा, विकास यादव, मोहम्मद इकबाल, मनीषा देवी, जयप्रकाश मेहता, रामचंद्र मेहता, मनीष कुमार, सरवन कुमार, राजकुमार राजा, दीप नारायण मंडल, संतोष शर्मा, अनिल यादव एवं बिट्टू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुपौल जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार मिलेगा।











