मुंबई,अंग भारत। अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more………..अनन्या पांडे की ट्रोलिंग पर भड़कीं शोभा डे
मोशन पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
फिल्म के मोशन पोस्टर में गंभीर और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिल रहा है। पोस्टर में सुनाई देने वाला संवाद — “कुछ खास करके, आम ही कहलाते… वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते…” दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। यही संवाद फिल्म की थीम और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है।
अनदेखे नायकों की कहानी दिखाएगी फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ समाज के उन लोगों की कहानी पर आधारित है, जिनका योगदान बेहद अहम होने के बावजूद अक्सर लोगों की नजरों से दूर रह जाता है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।निर्माताओं के अनुसार फिल्म आम लोगों के संघर्ष, सेवा और त्याग को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से पेश करेगी। मोशन पोस्टर देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतजार है।कंगना रनौत की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म से भी दमदार अभिनय और मजबूत कहानी की उम्मीद की जा रही है।










