निर्मली/सुपौल,अंग भारत। निर्मली अनुमंडल मुख्यालय परिसर में बन रहे नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण स्थल पर खुले में पड़े पुराने और जंग लगे सरिया को देखकर लोगों ने चिंता व्यक्त की है।
Read more……….दौड़ के चार दिन पहले हुई थी मां की मौत, बेटा अब वर्दी पहनकर लोगों की करेगा सेवा, परिवार में खुशी
पुराने सरिया के उपयोग की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में यदि पुराने या जंग लगे सरिया का उपयोग किया गया तो भवन की मजबूती और स्थायित्व पर असर पड़ सकता है। तस्वीरों में भी निर्माण स्थल के किनारे बड़ी मात्रा में जंग लगे सरिए रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों की आशंका और बढ़ गई है।
गुणवत्ता को लेकर उठी मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी भवन निर्माण में मानक के अनुसार नई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग होना चाहिए। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि लापरवाही बरती गई तो भविष्य में यह भवन समय से पहले कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो सकता है।
14 करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण
विभागीय बोर्ड के अनुसार इस भवन का निर्माण लगभग 14 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि से बन रहे सरकारी भवन में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जांच और निगरानी की मांग तेज
क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और भवन निर्माण विभाग से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि भवन दीर्घकाल तक सुरक्षित और उपयोगी बना रहे।











One Response