Founder – Mohan Milan

जदयू दिल्ली अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने हर्ष मल्होत्रा को दी शुभकामनाएँ

बिहार,अंग भारत| जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र Kumar ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा दिल्ली संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।

Read more………..बांका प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में 5 गिरफ्तार

दिल्ली के विकास को मिलेगी नई दिशा

शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई दिशा मिलेगी और संगठनात्मक स्तर पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में उनका कार्यकाल अहम भूमिका निभाएगा।

एनडीए सहयोगी दल मिलकर करेंगे काम

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली के समग्र विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी सहयोगी दल मिलकर कार्य करेंगे।

सफल कार्यकाल की जताई कामना

अपने संदेश में शैलेन्द्र कुमार ने कहा, “हम ईश्वर से हर्ष मल्होत्रा जी के सफल, उज्ज्वल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगी।”

जदयू पदाधिकारियों ने भी जताई खुशी

इस अवसर पर जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश राय, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर, प्रधान महासचिव राहुल मिश्रा, सचिव डॉ. एस.एन. ठाकुर और महासचिव गौरीशंकर राजहंस समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts