Founder – Mohan Milan

जुबीन हत्याकांड में आज आएगा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

असम,अंग भारत| बहुचर्चित जुबीन हत्याकांड के मुख्य आरोपित श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर शुक्रवार को गौहाटी उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश मिताली ठाकुरिया की अदालत में निर्धारित की गई है, जहां आज जमानत याचिका पर फैसला आने की संभावना जताई जा रही है।

Read more……….मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-शांति की मांगी दुआ

तीसरी बार हो रही है सुनवाई

गौरतलब है कि श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर इससे पहले दो बार सुनवाई हो चुकी है। शुक्रवार को इस मामले की तीसरी सुनवाई हो रही है, जिस पर पूरे असम की नजरें टिकी हुई हैं। मामले को लेकर लोगों में लगातार उत्सुकता बनी हुई है।

बचाव पक्ष ने दुर्घटना बताया था मामला

गत 22 मई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्राण बोरा ने अदालत में दलील दी थी कि जुबीन की मौत कोई सुनियोजित हत्या नहीं थी, बल्कि यह एक आकस्मिक दुर्घटना का परिणाम थी। इसी आधार पर बचाव पक्ष ने अदालत से आरोपित को जमानत देने की मांग की थी।

सरकारी पक्ष करेगा जमानत का विरोध

वहीं आज की सुनवाई में सरकारी पक्ष जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेगा। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ताओं की टीम के साथ असम के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया भी अदालत में उपस्थित रह सकते हैं।

फैसले पर टिकी हैं सबकी निगाहें

इस चर्चित मामले में अदालत के फैसले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि गौहाटी उच्च न्यायालय श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर क्या निर्णय सुनाता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts