Founder – Mohan Milan

बौंसी में अपराध की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

बौंसी/बांका/अंग भारत| बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन के अलावा चोरी से जुड़े आभूषण और नकद राशि भी बरामद की है।

Read more………………..जिंदा पिता को मृत दिखाकर बेटियों ने बेची जमीन, खुला बड़ा खेल

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

शनिवार को बौंसी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियार के साथ एनएच-133 भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित सुखनिया पुल के समीप जख बाबा मंदिर के पास लूटपाट और अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमन कुमार उर्फ गोलू (19 वर्ष), पिता मथुरी पासवान, निवासी दलिया वार्ड संख्या-18 तथा नीतीश कुमार पासवान (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय फेकन पासवान, निवासी बासुआ टीकर, थाना बंधवा कुरावा के रूप में की गई है।पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 315 बोर का एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ में चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के कई सामान बरामद किए गए।बरामद वस्तुओं में चांदी की अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, बिछिया, चेन, चम्मच, सोने का टॉप्स, टीका, कांसा के बर्तन तथा 35 हजार 700 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और अन्य मामलों से इनके संबंधों की जांच में जुटी हुई है।

छापेमारी दल में शामिल रहे कई पुलिस अधिकारी

एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, अनीश बिहारी, अनूप कुमार, मिथलेश कुमार सहित बौंसी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts