Founder – Mohan Milan

तीसरे दिन भी नहीं बदले सोना-चांदी के भाव

नई दिल्ली,अंग भारत। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोना और चांदी बुधवार के स्तर पर ही कारोबार कर रहे हैं। बाजार में स्थिरता के कारण निवेशकों और खरीदारों की नजरें अब आगामी कारोबारी संकेतों पर टिकी हुई हैं।

Read more………रेस्टोरेंट से भड़की आग ने ली 10 जानें; जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदे लोग!

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर

सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होने से बाजार में स्थिरता का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में भी सोने की कीमत मुंबई के बराबर बनी हुई है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई में सबसे महंगा सोना, चांदी भी स्थिर

दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है, जो प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक कीमतों में शामिल है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी लगातार तीसरे दिन 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी कीमतें स्थिर

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार से कोई बड़ा संकेत मिलने तक घरेलू बाजार में कीमतें सीमित दायरे में बनी रह सकती हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts