Founder – Mohan Milan

मुहर्रम को लेकर भागलपुर में हाई अलर्ट, डीएम ने की समीक्षा बैठक

भागलपुर,अंग भारत। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Read more……………..श्रावणी मेला से पहले सक्रिय हुए विधायक, पेयजल व्यवस्था की मांग

जिला शांति समिति के सदस्यों से लिया फीडबैक

बैठक में जिला शांति समिति और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्रशासन को दी। अधिकारियों ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

साफ-सफाई और जुलूस मार्ग पर हुई चर्चा

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने बैठक में पिछले वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने पहलाम से लेकर पैकर मार्ग तक साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी दी। साथ ही मुहर्रम जुलूस के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं की मांग भी रखी।

विधि व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, एडीएम दिनेश राम, कुंदन कुमार, एसडीओ विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मुहर्रम को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का आश्वासन दिया।

प्रशासन की तैयारियां तेज

मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की निगरानी कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा पूरे जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
App Icon