Founder – Mohan Milan

होर्मुज तनाव बढ़ा, अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर की कार्रवाई

दोहा/तेहरान/वाशिंगटन,अंग भारत। यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में चल रही अहम वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमला कर दिया। अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और होर्मुज जलडमरूमध्य में माइंस बिछाने वाली बोट्स को निशाना बनाया।

Read more……………व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप की सुरक्षा में हड़कंप

सेंटकॉम ने हमले की पुष्टि की
अमेरिकी सैन्य इकाई यूनाइटेड स्टेट्स सेन्ट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई।सेंटकॉम के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर संभावित ईरानी हमले की तैयारी चल रही थी। इसी के बाद यह सैन्य कार्रवाई की गई।

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ईरानी बोट्स पर हमला किया गया, वे स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में माइंस बिछा रही थीं। अमेरिका ने दावा किया कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए उठाया गया।मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव के बीच इस हमले ने क्षेत्रीय हालात को और संवेदनशील बना दिया है।

कतर में जारी है शांति वार्ता
हमले के बावजूद कतर में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ, विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची और केंद्रीय बैंक गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्माती वार्ता में शामिल हैं।इन नेताओं की कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ लगातार बातचीत चल रही है।

ट्रंप को समझौते की उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द समझौता हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।ट्रंप ने कहा कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम को या तो अमेरिका को सौंपा जाएगा या किसी स्वीकार्य स्थान पर नष्ट किया जाएगा।वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने माना कि ईरान के साथ बातचीत फिलहाल कुछ मुद्दों पर अटकी हुई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon