Founder – Mohan Milan

छपरा-सीवान हाईवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत

सारण,अंग भारत। बिहार के सारण जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। छपरा-सीवान एनएच पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Read more………..बिहार कैबिनेट में नई जिम्मेदारियां, कई बड़े चेहरों को अहम विभाग

आर्केस्ट्रा पार्टी की गाड़ी बनी हादसे का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे। सभी लोग रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में महिला और पुरुष कलाकारों के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे बुरी तरह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में दो बाराती भी सवार थे, जो इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में घायल लोगों में आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला कलाकार भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बनवार फ्लाईओवर के आसपास आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह इलाका दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response