Founder – Mohan Milan

दिल्ली में कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,अंग भारत। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा को इस वर्ष और अधिक सुगम, सुरक्षित और भक्तिभाव से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया है। इस बार दिल्ली के संस्कृति एवं विधि मंत्री कपिल मिश्रा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Read more……….1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

समिति में कई विधायकों को मिली जिम्मेदारी

सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कपिल मिश्रा के साथ विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल और उमंग बजाज को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

कांवड़ यात्रा को सांस्कृतिक उत्सव बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सावन माह में दिल्ली की सड़कों पर उमड़ने वाला शिवभक्तों का जनसैलाब आस्था और एकता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले हर शिवभक्त को सम्मानजनक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिलें।

रूट मैनेजमेंट और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

नवगठित समिति जल्द ही दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों (DM), दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक करेगी। इसमें रूट मैनेजमेंट, पानी की व्यवस्था, वॉटरप्रूफ टेंट, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।सरकार का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो।

पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं का किया गया विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में कांवड़ शिविरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में जहां 170 शिविरों को अनुमति दी गई थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 374 तक पहुंच गई। इन शिविरों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत आर्थिक सहायता भी दी गई, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।इसके अलावा सरकार ने प्रत्येक पंजीकृत शिविर को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सुरक्षा जमा पर 75 प्रतिशत छूट भी प्रदान की थी।दिल्ली सरकार का कहना है कि इस बार भी कांवड़ यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और भक्तिमय बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts