Founder – Mohan Milan

‘किंग’ के सेट से लीक हुई अभिषेक बच्चन की दमदार तस्वीरें

मुंबई,अंग भारत। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। अब फिल्म के सेट से अभिनेता अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इन तस्वीरों में अभिषेक का बेहद आक्रामक और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि वह फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।

Read more………कान्स रेड कार्पेट पर उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज वायरल

एक्शन अवतार में दिखे अभिषेक बच्चन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक बच्चन किसी पहाड़ी इलाके में एक वाहन के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ लंबा ग्रे ओवरकोट पहन रखा है, जिससे उनका लुक काफी इंटेंस दिखाई दे रहा है। उनके हाथ में हथियार जैसी वस्तु भी नजर आ रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।एक अन्य तस्वीर में हाई-ऑक्टेन कार क्रैश सीक्वेंस की झलक दिखाई देती है। तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन तस्वीरों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ता जा रहा क्रेज

फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की तस्वीरें भी सेट से वायरल हुई थीं। बताया गया था कि दोनों दक्षिण अफ्रीका में फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

स्टारकास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रौफ़ जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।सूत्रों के मुताबिक फिल्म में एक्शन, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। यही वजह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने फिल्म को इस साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर और आधिकारिक पोस्टर का इंतजार है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon