चेन्नई,अंग भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधीआज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र व्यापक चुनावी दौरे पर रहेंगे। राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Read more……..कोलकाता में ED-IT की छापेमारी, TMC उम्मीदवार निशाने पर
सुबह चेन्नई आगमन, पोन्नेरी में पहली जनसभा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होंगे और करीब 11:10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वे 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। वहां वे 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
शोलिंगर में दूसरी सभा, समर्थकों से करेंगे संवाद
इसके बाद उनका अगला पड़ाव शोलिंगर होगा। पोन्नेरी से वे 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 1:15 बजे शोलिंगर पहुंचेंगे। यहां वे 1:25 बजे से 2:10 बजे तक जनता के बीच अपनी बात रखेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील करेंगे।
तिरुचिरापल्ली और तुरैयूर में तीसरी बड़ी रैली
शोलिंगर की सभा के बाद राहुल गांधी 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से वापस चेन्नई के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे वहां पहुंचेंगे। चेन्नई से वे 3:00 बजे विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां उनका आगमन 3:45 बजे निर्धारित है।तिरुचिरापल्ली पहुंचने के बाद वे 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से तुरैयूर के लिए रवाना होंगे। तुरैयूर में वे 4:15 बजे से 5:00 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं।
शाम को दिल्ली वापसी, चुनावी माहौल गरमाने की तैयारी
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी 5:10 बजे तुरैयूर से वापस तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और 5:25 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे 5:40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात 8:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर उन सीटों पर जहां मुकाबला कड़ा है। उनकी सभाओं से गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।









