मुंबई,अंग भारत। अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सातवें दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज कर लिया है।
Read more………… राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर हिट, 44 करोड़ पार कलेक्शन
छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा ने जीता दिल
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, नेतृत्व और संघर्ष को बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, भव्य सेट, दमदार संवाद और भावनात्मक कहानी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। यही वजह है कि फिल्म को मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन थिएटरों तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।रितेश देशमुख ने निर्देशन के साथ फिल्म में अहम भूमिका भी निभाई है। उनके काम की सोशल मीडिया और समीक्षकों के बीच जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में इतिहास और मनोरंजन का संतुलन प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।
स्टारकास्ट और सलमान खान का कैमियो बना चर्चा का विषय
‘राजा शिवाजी’ में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान का खास कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सिनेमाघरों में सलमान की एंट्री पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और युद्ध दृश्यों की भी खूब सराहना की जा रही है। खासकर युवा दर्शकों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है।
वीकडेज में भी कायम रही मजबूत पकड़
कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही। सोमवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद पांचवें दिन 4.90 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सातवें दिन भी फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वीकेंड में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में फिर बड़ा उछाल आ सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही रितेश देशमुख की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘वेद’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकती है।
दूसरी फिल्मों का प्रदर्शन रहा फीका
वहीं, ‘राजा शिवाजी’ के साथ रिलीज हुई साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। सातवें दिन फिल्म केवल 19 लाख रुपये की कमाई कर सकी। इसका कुल कारोबार अब तक करीब 4 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है।दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और दर्शकों के बीच इसकी पकड़ बनी हुई है।









