Founder – Mohan Milan

सीवान पुलिस टीम की बस दुर्घटना, पेशी से लौटते वक्त हादसा

पटना/लखनऊ,अंग भारत। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डबल डेकर एसी बस के पलट जाने से सीवान पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा और एक कैदी समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए।

Read more…………..STF के जाल में फंसा मोस्ट वांटेड सोनू कुमार

पेशी से लौट रही पुलिस टीम की बस हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, बिहार के सीवान मंडल जेल में बंद हत्या के आरोपी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। पेशी पूरी होने के बाद पुलिस टीम बस से वापस लौट रही थी।इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

दरोगा और कैदी समेत पांच की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59), कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर सहित पांच लोगों के रूप में हुई है। अन्य मृतकों में गोरखपुर के सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार के नाम शामिल हैं।घटना के बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी ने की हादसे की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ जिसमें दरोगा और कैदी की मौत हो गई।प्रशासन ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए उन्नाव जिला प्रशासन से संपर्क किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री  ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना बेहद दुखद है और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुरक्षा और लंबी दूरी की पुलिस ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे की वजह का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response