Founder – Mohan Milan

विक्रमशिला सेतु हादसे पर बेटे का छलका दर्द, पुल निगम पर लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर,अंग भारत । विक्रमशिला सेतु पर हुए दर्दनाक हादसे में पिता की मौत के बाद मृतक विनय कुमार पासवान के पुत्र लक्की कुमार का दर्द शुक्रवार को सामने आया। उन्होंने बरारी थाना में आवेदन देकर पुल निगम और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की।

‘चार लाख के मुआवजे से नहीं चलेगा परिवार’

लक्की कुमार ने कहा कि इस हादसे ने उनके परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। घर में मां, एक बहन और वह स्वयं हैं। पिता की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाला चार लाख रुपये का मुआवजा परिवार के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकता। उनका कहना है कि उन्हें केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहिए।

मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी

समाजसेवी एवं मुखिया अजय कुमार उर्फ लाली मुखिया ने भी पुल निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की विफलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा व्यवस्था और पुल निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। अब पीड़ित परिवार सहित स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon