Founder – Mohan Milan

वायरल गुमशुदगी कांड निकला फिल्म प्रमोशन,जानें पूरा सच

फिल्म,अंग भारत| सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म द नर्मदा स्टोरी इन दिनों अपने अनोखे और रहस्यमयी प्रमोशनल कैंपेन को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से जुड़ी एक वायरल खबर ने लोगों के बीच अचानक सनसनी फैला दी थी। खबर में दावा किया गया था कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया एक अहम जांच के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए।सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स में कथित सीसीटीवी फुटेज, न्यूज चैनलों की ब्रेकिंग ग्राफिक्स और “पुरुषोत्तम भदौरिया कहां हैं?” जैसे सवालों ने लोगों को हैरान कर दिया। देखते ही देखते यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इसे वास्तविक घटना मान लिया, जबकि कुछ यूजर्स इसे किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बता रहे थे।

Read more…………‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 50 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म की टीम ने किया बड़ा खुलासा

कुछ समय बाद यह साफ हो गया कि यह पूरा मामला फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ के प्रमोशन का हिस्सा था। फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों के बीच रोमांच और उत्सुकता पैदा करने के लिए इस हाई-वोल्टेज मार्केटिंग रणनीति का इस्तेमाल किया।फिल्म की कहानी रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने के बाद सामने आने वाले कई चौंकाने वाले रहस्यों को दिखाया गया है। फिल्म में सस्पेंस और जांच की परतें दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती हैं।

रियल IPS ऑफिसर निभाएंगी मुख्य भूमिका

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें असली आईपीएस अधिकारी शिमला प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वर्तमान में भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीआईजी महिला सुरक्षा के पद पर कार्यरत सिमाला प्रसाद को देश के चर्चित और काबिल पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है।उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। दर्शकों को उम्मीद है कि एक वास्तविक पुलिस अधिकारी का अनुभव फिल्म के किरदार को और ज्यादा प्रभावशाली बनाएगा।

दमदार कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म में सिमाला प्रसाद के साथ कई अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनमें रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहेब शामिल हैं।फिल्म की स्टारकास्ट और इसकी रहस्य से भरी कहानी पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहे हैं।

12 जून 2026 को रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं के अनुसार फिल्म का ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, फिल्म 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘द नर्मदा स्टोरी’ का प्रमोशनल तरीका हिंदी सिनेमा में डिजिटल मार्केटिंग का नया ट्रेंड साबित हो सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon