Founder – Mohan Milan

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई अंतिम विदाई: विसर्जन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़

अमरपुर/बांका/अंगभारत| अमरपुर प्रखंड में गुरुवार को नम आंखों से मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी गई। मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालु भावुक मन से अगले वर्ष फिर आने की कामना करते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर से श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को उठाया। विसर्जन यात्रा पुरानी चौक और बस स्टैंड होते हुए गोला चौक पहुंची। जहां पुर्व से मौजूद छोटी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा भी यात्रा में शामिल हो गई। इसके बाद दोनों प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा बंगाली टोला, प्रखंड मुख्यालय, गोला चौक, हलवाई टोला, पुरानी चौक, हाट परिसर और महमदपुर होते हुए पुनः गोला चौक पहुंची। वहां से बस स्टैंड, धरानी, खेमीचक और मोदी टोला सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यात्रा क्षेत्र के प्रसिद्ध चंदसार पोखर पहुंची। जहां गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह ने कहा कि मां दुर्गा की विदाई श्रद्धालुओं के लिए भावुक क्षण होता है। पूरे पूजा आयोजन में श्रद्धालुओं ने जिस उत्साह, आस्था और सहयोग का परिचय दिया, वह अमरपुर की धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई है। उन्होंने पूजा और विसर्जन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं, समिति से जुड़े सजन साह ने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। सभी लोगों के सहयोग से पूजा और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,विसर्जन यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह, सजन साह, अनिल दारूका, अशोक साह, सदानंद महतो, रोहित साह और शंकर महतो सक्रिय रहे। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा, भाजपा नेता नीलम देवी, आरती देवी, दुर्गा देवी तथा जदयू नेता मनीष झा भी मौजूद रहे। वहीं, थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। प्रशासनिक सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही शहर में अगले वर्ष उनके आगमन की प्रतीक्षा शुरू हो गई।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon