लोकसभा में हंगामें के बाद कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली,अंग भारत। लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन भी जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन शुरू होने के महज दो मिनट के भीतर अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।बता दें कि बुधवार को लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्बारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, जिसे ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया।, लेकिन विपक्ष ने हंगामा जारी रखा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही पार्टी सदन से बाहर चली गई।

Mohan Milan