Founder – Mohan Milan

बंगाल उपचुनाव में भाजपा आगे, टीएमसी ने बढ़ाई सियासी चर्चा

कोलकाता,अंग भारत। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र नहीं पहुंचने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Read more…………..पत्नी संग मदर हाउस पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में हो रही मतगणना

फलता विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। मतों की गिनती दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में की जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के बाहर केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।अधिकारियों के अनुसार, मतगणना के लिए कुल 19 टेबल लगाए गए हैं और 21 राउंड में वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शुरुआती दौर से ही भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा उम्मीदवार देवांशु पांडे को मिल रही बढ़त

इस सीट से भाजपा ने अधिवक्ता देवांशु पांडे को मैदान में उतारा है। वहीं माकपा की ओर से शंभु कुड़मी चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस ने अब्दुल रज्जाक मोल्ला को उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतदान से पहले ही चुनावी मुकाबले से हटने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि इस सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत हो सकती है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तृणमूल उम्मीदवार के हटने के बाद मुकाबले का समीकरण पूरी तरह बदल गया था। शुरुआती मतगणना रुझानों ने भाजपा के पक्ष में माहौल को और मजबूत कर दिया है।

भाजपा खेमे में उत्साह, बढ़ सकता है सीटों का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले ही 207 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। यदि फलता सीट पर भी पार्टी जीत हासिल करती है तो उसका आंकड़ा 208 तक पहुंच जाएगा। यही कारण है कि भाजपा खेमे में शुरुआती रुझानों को लेकर उत्साह का माहौल है।मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सख्ती बरतते हुए सीमित लोगों को ही परिसर के आसपास रहने की अनुमति दी है।फिलहाल सभी की नजरें आने वाले राउंड की मतगणना पर टिकी हुई हैं। अंतिम परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फलता सीट पर किस दल का कब्जा होगा, लेकिन शुरुआती संकेतों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts