मुंबई,अंग भारत। आलिया भट्ट की आगामी फिल्म अल्फ़ा को लेकर नया और बड़ा खुलासा सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म में आलिया का किरदार अब तक जितना समझा जा रहा था, उससे कहीं ज्यादा रहस्यमयी और खतरनाक होने वाला है।
Read more……..पति से अलगाव के बीच कान्स में छाईं मौनी रॉय
जासूस नहीं, प्रशिक्षित हत्यारे की भूमिका
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में एक प्रशिक्षित किलर के रोल में नजर आएंगी। कहानी ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे बचपन से ही एक खतरनाक हत्यारा बनने की ट्रेनिंग दी गई है।फिल्म से जुड़े सूत्रों का दावा है कि आदित्य चोपरा इस फिल्म के जरिए पहली बार दर्शकों के सामने ऐसा महिला किरदार पेश करने जा रहे हैं, जो पूरी तरह ग्रे शेड में दिखाई देगा।
एंटी-हीरो अंदाज में दिखेगा किरदार
बताया जा रहा है कि फिल्म में आलिया का किरदार न पूरी तरह हीरो होगा और न ही विलेन। उनका रोल एक एंटी-हीरो की तरह डिजाइन किया गया है, जो दर्शकों को लगातार सरप्राइज करेगा।फिल्म को लेकर इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स आलिया की तुलना ब्लैक विंडो से कर रहे हैं, जिसे हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने बड़े पर्दे पर निभाया था।
फिल्म में दिखेंगे कई बड़े सितारे
अल्फ़ा में आलिया भट्ट के साथ शर्वरी और बोबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यशराज फिल्म्स की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी|










