Founder – Mohan Milan

बिहार शराबबंदी कानून पर बौंसी पुलिस सख्त, झारखंड लिंक की जांच शुरू

वाहन जांच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता

बौंसी/बांका/अंग भारत। झारखंड सीमा से सटे बौंसी थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को बौंसी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के एक ई-रिक्शा से 56.115 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Read more…………नशा करने से मना करना पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक को गोली मारी

सुखनिया पुल के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना पुलिस भागलपुर-दुमका रोड स्थित सुखनिया पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर के एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 56.115 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से अमित कुमार, पिता ओमप्रकाश मिश्रा, निवासी दलिया थाना बौंसी तथा पारस कुमार, पिता प्रदीप साह, निवासी बलिया थाना बलबड्डा जिला गोड्डा, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिल सके।

शराबबंदी कानून पर पुलिस का कड़ा रुख

बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अभियान में एएसआई शंभू सिंह सहित बौंसी थाना के पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

झारखंड सीमा होने से बढ़ी सतर्कता

स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड सीमा से सटे होने के कारण बौंसी क्षेत्र शराब तस्करों के लिए संवेदनशील इलाका बना हुआ है। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts