Founder – Mohan Milan

गिरफ्तारी के बाद खुला बड़ा मामला, पहले भी 80 लाख रुपये हो चुके हैं बरामद

कोलकाता,अंग भारत। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पाट के खेत से करीब 2 करोड़ 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Read more…………बंगाल उपचुनाव में भाजपा आगे, टीएमसी ने बढ़ाई सियासी चर्चा

खेत में छिपाए गए थे नोटों के बैग

सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम पुलिस ने तृणमूल नेता को साथ लेकर एक जमीन पर छापेमारी की। इस दौरान पाट के खेत में खुदाई कर चार ट्रॉली बैग और एक बोरा बरामद किया गया, जिनमें भारी मात्रा में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं।बरामद नकदी की गिनती बैंक कर्मियों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार की गई, जो पूरी रात चलती रही। गुरुवार तड़के इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कुल राशि 2.24 करोड़ रुपये बताई गई।

पहले भी हुई थी बड़ी बरामदगी

पुलिस ने सोमवार को दीपंकर भट्टाचार्य को एक होटल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उनके पास से लगभग 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके बाद मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।इसके अलावा, जांच के दौरान बादुड़िया नगरपालिका के एक बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर से भी करीब चार हजार सरकारी तिरपाल और 80 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

अवैध वसूली और घोटाले की आशंका

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह रकम आवास योजना से जुड़े घोटाले या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अभी आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

जांच जारी, कई परतें खुलने की संभावना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद नकदी और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts