Founder – Mohan Milan

मखाना खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

पूर्णिया,अंग भारत। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत स्थित कमलदाह बहियार में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी नहर फाटक संख्या-18 के समीप स्थित मखाना खेत से बरामद शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।

Read more……………..रजौन बनेगा बिहार का सब्जी हब, किसानों के लिए बड़ी घोषणा

मखाना खेत में मिला शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक किसान मखाना खेत का जायजा लेने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के आल पर पड़ी, जहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था। शव का कुछ हिस्सा जमीन पर और कुछ हिस्सा पानी में था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना केनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या की जताई आशंका

केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई हो सकती है तथा पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को मखाना खेत में लाकर फेंका गया। जांच के दौरान मृतका के बाएं हाथ पर “गोनर शर्मा” नाम गुदा हुआ मिला, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की गई।

मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई

पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पंचायत अंतर्गत चिकनी वार्ड संख्या-04 निवासी रेणु देवी (लगभग 35 वर्ष), पति गोनर शर्मा के रूप में हुई। बताया गया कि रेणु देवी शनिवार को घर से धमदाहा प्रखंड जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था।पारसमणि पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के पति गोनर शर्मा पंजाब में मजदूरी करते हैं। महिला के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच शव मिलने की सूचना मिली।

दुष्कर्म के बाद हत्या की भी जताई जा रही आशंका

काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

इलाके में भय और आक्रोश का माहौल

घटनास्थल पर पूर्व सरपंच मनोज ठाकुर, महेश यादव, समीर कुमार, वार्ड पंच मो. कफील, राजीव कुमार सहित मांझी टोला, बनियापट्टी और काझा कॉलोनी के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response