Founder – Mohan Milan

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए भाजपा ने 10 उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली,अंग भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद रविवार देर शाम घोषित इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

Read more…………गोवा स्थापना दिवस पर देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, विकास यात्रा की सराहना

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित रणनीति अपनाते हुए अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को टिकट दिया है।सूत्रों के अनुसार यह सूची आगामी विधान परिषद चुनाव में संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

विभिन्न क्षेत्रों से उतारे गए उम्मीदवार

भाजपा ने वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से उद्योगपति अरुण लखाणी को उम्मीदवार बनाया है। भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर को मैदान में उतारा गया है।अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल, सांगली-सातारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राऊत और अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।इसी तरह छत्रपति संभाजी नगर–जालना से सुहास सिरसाट, नांदेड़ से अमर राजुकर, जलगांव से नंदकिशोर महाजन और धाराशिव–लातूर–बीड क्षेत्र से बसवराज पाटिल को टिकट दिया गया है।

उपचुनाव के लिए नागपुर से नाम घोषित

विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भाजपा ने नागपुर से डॉ. राजीव पोतदार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का मानना है कि यह नाम स्थानीय समीकरणों और संगठनात्मक पकड़ को मजबूत करेगा।

18 जून को होगा मतदान

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को आयोजित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून निर्धारित की गई है, जबकि 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 जून है और मतगणना 22 जून को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सभी दल अब अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। भाजपा ने इस सूची के जरिए अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने की कोशिश की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

2 Responses