Founder – Mohan Milan

PM मोदी का गुजरात-दमन दौरा, 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली,अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें गुजरात के लिए लगभग 18,800 करोड़ रुपये, दमन के लिए करीब 2,970 करोड़ रुपये तथा लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह विकास परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, परिवहन और औद्योगिक विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Read more…………..तीसरे दिन भी नहीं बदले सोना-चांदी के भाव

सूरत में सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दोपहर सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे और वहां चल रही औद्योगिक गतिविधियों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई आठ लेन नियंत्रित प्रवेश एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों को चार लेन बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इससे आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

ESIC अस्पताल और बिजली परियोजनाओं को मिलेगी नई पहचान

सूरत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 200 बिस्तरों वाले आधुनिक ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के अलावा केंद्रीय प्रयोगशाला, आपातकालीन और ट्रॉमा केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इसके अलावा गुजरात की अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण प्रणाली के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। वलसाड में बिजली वितरण प्रणाली उन्नयन, दहेज पेट्रोलियम-रसायन एवं पेट्रो-रसायन निवेश क्षेत्र, सरीगाम औद्योगिक विकास निगम की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएं तथा जंबूसर बल्क ड्रग पार्क की उपयोगिता सुविधाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।

दमन में नया एयरपोर्ट टर्मिनल और नमो अस्पताल राष्ट्र को समर्पित

शाम को प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे, जहां वे नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। करीब 1,340 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय हवाई संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।नया टर्मिनल भवन दमन को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर हवाई संपर्क प्रदान करेगा, जबकि नमो अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 बाह्य रोगियों को चिकित्सा सुविधा देने में सक्षम होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

लक्षद्वीप में बंदरगाह विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें कल्पेनी और कदमत द्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है।इन परियोजनाओं के तहत बहुउद्देशीय जेटियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे 300 मीटर तक लंबे क्रूज और यात्री जहाजों का वर्षभर संचालन संभव हो सकेगा। साथ ही यात्री एवं माल प्रबंधन, मत्स्य प्रसंस्करण, ईंधन आपूर्ति, बर्फ भंडारण और नौका मरम्मत जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इन योजनाओं से पर्यटन, निवेश, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts