Founder – Mohan Milan

फुल्लीडुमर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद

फुल्लीडुमर/बांका,अंगभारत। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Read more………मां की मौत के चार दिन बाद बेटे ने पास की बिहार पुलिस दौड़, गांव में खुशी

मस्जिदों में अदा की गई नमाज

सुबह करीब 7 बजे से पुरानी राता, मंझली कुशाहा, खजाना, चोंहाबथान, गोड़ा, खेसर, सादपुर, इटहरी सहित अन्य गांवों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। गांवों में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा और बच्चों में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। त्योहार को लेकर बुधवार शाम स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।खेसर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष आरडी प्रसाद और फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार पुलिस बल के साथ पुरानी राता, गोराखडीह, खजाना समेत कई गांवों में लगातार गश्ती करते रहे।

अधिकारियों ने संभाली मोर्चा

वहीं बीडीओ अमित प्रताप सिंह, सीओ मनोज कुमार सहित दंडाधिकारी भी विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में तैनात रहे। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts