Founder – Mohan Milan

दूसरे T20 से ईशान किशन बाहर, जांघ में खिंचाव, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है

चांस क्राइस्टचर्च,अंग भारत। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। शनिवार 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में ही दूसरा T20 खेला जाना है, लेकिन ईशान उसमें नहीं खेल पाएंगे।BCCI ने शुक्रवार को खुद बताया कि ईशान की दाहिनी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है। ये चोट उन्हें पहले T20 में ही लग गई थी। अभी मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है, देख रही है कि वो कितने दिन में फिट होते हैं।

पहले मैच में ही लगी थी चोट, इसलिए बदला था बैटिंग ऑर्डर -: पहले T20 में ईशान की बैटिंग पोजीशन अचानक बदल गई थी। ईशान हमेशा नंबर 3 पर आते हैं, लेकिन उस दिन तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेज दिया गया और ईशान नंबर 5 पर आए। सबको लगा था कि ये कोई नया प्लान है।लेकिन मैच के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि ये कोई रणनीति नहीं थी। ईशान की कमर के पास वाली मांसपेशी में खिंचाव आ गया था, इसलिए उनको नीचे भेजना पड़ा। कोटक ने उसी दिन बोल दिया था कि हो सकता है ईशान को एक मैच बाहर बैठना पड़े। और वही हुआ।पहले मैच में ईशान कुछ खास कर भी नहीं पाए थे। 3 गेंद पर 1 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बाउंड्री पर कैच दे बैठे। तिलक वर्मा भी 11 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए थे।

अब किसको मिलेगा मौका? वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे -: ईशान के बाहर होने से अब सवाल है कि उनकी जगह कौन खेलेगा? सबसे आगे नाम चल रहा है वैभव सूर्यवंशी का। वैभव पिछले 4 T20 से लगातार बेंच पर बैठे हैं, उनको प्लेइंग 11 में मौका ही नहीं मिल रहा है।हालांकि वैभव फॉर्म में हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड जिताने में बड़ा रोल निभाया था। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में खेले थे।कोटक ने भी इशारा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ईशान फिट नहीं होते और डॉक्टर उनको खेलने की इजाजत नहीं देते हैं, तो वैभव हमारे पास बैटिंग का ऑप्शन हैं। वो इस जगह के लिए मजबूत दावेदार हैं। टीम में शिवम दुबे भी हैं लेकिन वो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, प्योर बैटर के तौर पर वैभव ही फिट बैठते हैं।

पहला मैच कैसे जीता था भारत -: पहले T20 में भारत ने कमाल कर दिया था। न्यूजीलैंड ने 226 रन का बड़ा टारगेट दिया था, लेकिन भारत ने 2 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से मैच जीत लिया। संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 67 रन ठोक दिए थे, श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 42 और नमन धीर ने 15 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाकर मैच पलट दिया था।अब दूसरा मैच भी उसी मैदान पर है – हाग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च में। उसके बाद सीरीज वेलिंगटन में 27 अक्टूबर को, ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को और हैमिल्टन में 1 नवंबर को जाएगी।ये 5 मैच की T20 सीरीज है, इसके बाद 5 वनडे और 2 टेस्ट भी होने हैं। तो ईशान को जल्द फिट होना जरूरी है, नहीं तो उनकी जगह वैभव अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon