Founder – Mohan Milan

बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, 15 जून तक झारखंड में दस्तक की संभावना

रांची,अंग भारत। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इसके कुछ घंटों के भीतर केरल पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर केरल पहुंचने के 10 से 12 दिनों के भीतर मानसून झारखंड में प्रवेश करता है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष मानसून 15 जून तक झारखंड पहुंच सकता है। पिछले वर्ष राज्य में मानसून 17 जून को पहुंचा था।

Read more………….कोडरमा विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल

मानसून से पहले प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू होने के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आगमन से पहले राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। चार जून से आठ जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।विभाग के अनुसार कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

गुमला में सबसे अधिक बारिश, डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। इस अवधि में गुमला जिले के सिसई क्षेत्र में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं तापमान के मामले में डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दूसरी ओर लातेहार में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

रांची समेत कई जिलों में गर्मी और उमस बरकरार

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। बादल हटते ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, बोकारो में 39.5 डिग्री और चाईबासा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खूंटी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विभाग का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ झारखंड में मौसम तेजी से बदल सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts