Founder – Mohan Milan

पटना में शिवराज सिंह चौहान ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

पटना,अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को राजधानी पटना में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम और ‘प्रगति पथ यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया।

Read more………..डबल इंजन सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

गोलघर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत पटना के ऐतिहासिक गोलघर पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को केवल सरकारी योजना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के कारण देशभर में लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है।

स्वच्छ भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है।

एमएलए फ्लैट परिसर में किया पौधारोपण

स्वच्छता अभियान के बाद शिवराज सिंह चौहान एमएलए फ्लैट परिसर पहुंचे, जहां आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण को बताया भविष्य की जरूरत

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।

विकास कार्यों को लेकर निकली प्रगति पथ यात्रा

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘प्रगति पथ यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पथ से शुरू होकर मुक्तिधाम, जेपी गंगा पथ, पटना घाट, पीएमसीएच के नए भवन, अटल पथ गोलंबर होते हुए दीघा तक पहुंची।यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रीति शेखर, राजेश झा, धनराज शर्मा, नितिन अभिषेक, पूर्व विधायक पवन जायसवाल और जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts